कांग्रेस विधायक रही स्व सुनीला देवी की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी पूर्व कांग्रेस सांसद स्व राजो बाबू की इकलौती पुत्रवधु एवम पूर्व मंत्री स्व संजय कुमार सिंह की पत्नी सुनीला देवी की तीसरी पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम के प्रांगण में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सत्यजीत ने किया। इस अवसर पर आरडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ सत्यनारायण सिंह , प्राचार्य डॉ दिवाकर कुमार , कांग्रेस नेता श्रवण कुमार सिंह , जीवीएम के निदेशक सन्तोष यादव, पूर्व मुखिया नवीन कुमार , सेवानिवृत सिविल सर्जन नवीन कुमार सिंह , मो असलम , पैक्स अध्यक्ष मकेश्वर पासवान , जितेंद्र ढाढ़ी , ललन सिंह , पप्पू कुमार , वीरेंद्र सिंह , डब्लू ठाकुर , राजेश साव , राजद नेता शाम्बिल हैदर , मो शकील अहमद सहित भारी संख्या में उपस्थित लोंगो ने स्व देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवम कार्यकुशलता की चर्चा की।