बैठक में बीएसपीएचसीएल के प्रबंध निदेशक संजीव हंस ने सभी पदाधिकारियों को मार्च तक शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य पूर्ति करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने जमुई के अधीक्षण अभियंता से कार्य क्षमता ठीक नहीं होने पर स्पष्टीकरण मांगा, साथ ही भोजपुर, मोतिहारी और गया के अधीक्षण अभियंताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति में आवश्यक एव गुणात्मकसुधार करें। सभी पदाधिकारी बिलिंग क्षमता और बिल संग्रहण को सुधार को रेखांकित कर दो माह के अंदर बेहतर काम को अंजाम दें।
राजस्व वसूली के कार्य में किसी भी सूरत में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा सभी शहरी उपभोक्ताओं से वर्तमान और पूर्व बकाया राशि के बिल की शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने पर ध्यान दें। ग्रामीण क्षेत्रों में पदाधिकारी और कर्मचारी अनिवार्य रूप से शिविर लगा कर उपभोक्ताओं के बिल में सुधार और नए कनेक्शन देने का काम में तेजी लाएं। साथ ही ग्रामीण उपभोक्ताओं से वर्तमान बिल की वसूली पर पूरी तरह निगरानी रखें। उन्होंने कहा बिलिंग एजेंसी की क्षमता में गिरावट होने पर करवाई की जाएगी। हर हाल में बकाया वसूली सही रूप से की जाए सभी पदाधिकारी सरकारी बकाया को शून्य करने के काम पर ध्यान दें।
साथ ही विभाग उनकी व्यक्तिगत 