उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उद्योग,नियोजन तथा कौशल विकास की समीक्षात्मक बैठक

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
आज उप विकास आयुक्त नालंदा राकेश कुमार के द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में उद्योग(सभी क्लस्टर के सचिव,अध्यक्ष)नियोजन तथा कौशल विकास की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की गई।
अकुशल, अर्द्धकुशल तथा कुशल लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए PSUद्वारा संपोषित फर्नीचर तथा रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर समूह जो क्रमशः अस्थावां तथा बिहारशरीफ में स्थापित होने हैं कि समीक्षा की गई।
जिला उद्योग केंद्र के नव प्रवर्तन योजना के तहत बने 05 क्लस्टर समूहों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
पावापुरी रेडीमेड गारमेंट,शुभ मंगला इंजीनियरिंग,बुधदेव रेडीमेड गारमेण्ट,नव नालंदा पी वी सी बोर्ड तथा ग्यासपुर रेडीमेड गारमेंट के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा उनके समस्याओं के निदान बताए गए।
मुख्यमंत्री सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्लस्टर विकास योजना के तहत स्थापित हो रही सर्वश्री कन्हैया झूला प्रा० लि०,कन्हैयागंज,नालंदा के वित्तीय एवं भौतिक प्रगति प्रतिवेदन पर समीक्षा की गई तथा आवश्यक निदेश दिए गए।
सर्वश्री सिलाव खाजा औद्योगिक स्वावलंबी सहकारी समिति लि०, सिलाव,नालंदा के बारे में बताया गया कि भवन निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।
सर्वश्री मोरातलाब फुटवेयर औद्योगिक स्वावलंबी सहकारी समिति लि०,मोरातालाब, रहुई,नालंदा के बारे में बताया गया कि सामान्य सुविधा केंद्र(CFC) कार्यरत है।केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान,आगरा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है
उक्त बैठक में महाप्रबंधक,जिला उद्योग केन्द्र,नालंदा,अग्रणी बैंक प्रबंधक,नालंदा सहित सभी संबंधित क्लस्टर समूह के सचिव तथा अध्यक्ष उपस्थित थे।