अभिनंदन समारोह में बिहारशरीफ पहुंचे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल,भाजपाइयों ने किया स्वागत

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ : नालंदा जिला भाजपा इकाई के द्वारा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित टाउन हॉल में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल का अभिनंदन समारोह किया गया. इस मौके पर सांसद रामकृपाल यादव के अलावे बिहारशरीफ विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी से विधायक डॉक्टर सुनील कुमार के अलावे जिला अध्यक्ष रामसागर सिंह भाजपा नेता कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया नवीन केसरी भाजपा नेता सुधीर कुमार डॉ आशुतोष डॉक्टर अजय शैलेंद्र कुमार के अलावे कई भाजपा नेत्री ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल का जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में भव्य स्वागत किया. अभिनंदन समारोह के इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया. पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर डॉक्टर संजय जयसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह तथा दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है और कार्यकर्ता अगर चाहेगी तो कुछ भी संभव है.