रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के सिमरकोल के समीप ओभर ब्रिज पर एक अज्ञात ट्रक ने एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।इस सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर के पलट जाने से ट्रैक्टर पर सवार रहे पिता एवं पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में ड्यूटी में रहे डॉ. श्यामनन्दन प्रसाद ने बताया कि घायलों की पहचान फरका बुजुर्ग पंचायत के चमरबीघा गांव निवासी रामप्रसाद यादव एवं रामप्रसाद यादव के पुत्र रविंद्र यादव के रूप में हुई है।घायल रविंद्र यादव के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई है।जिसका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है।वहीं घायल पिता रामप्रसाद यादव का इलाज कर जरूरी दवाइयां आदि दिया गया है।घायल ने बताया कि उनके ट्रैक्टर में खराबी रहने के कारण वे ट्रैक्टर लेकर रजौली उसे बनवाने आ रहे थे।इसी बीच सड़क दुर्घटना में दोनों लोग घायल हो गए और टक्कर मारने वाली ट्रक भी भागने ने सफल रहा।इस बाबत पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को थाना परिसर लाया गया है।घायलों के द्वारा अबतक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।