शेखपुरा के बाल वैज्ञानिक हर्षित श्रीवास्तव का चयन

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : मधुबनी में तीन दिनों तक चले राज्य-स्तरीय 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के नवम वर्ग के छात्र हर्षित श्रीवास्तव को 22 से 26 नवंबर तक पटना साइंस कॉलेज में आयोजित संवर्धन कार्यशाला के लिए चुना गया है। हर्षित कुल 50 चयनित बाल वैज्ञानिकों में शेखपुरा जिले से चयनित एकमात्र बाल वैज्ञानिक है। उक्त संवर्धन कार्यशाला में कुल 30 छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।
जिला समन्वयक आचार्य गोपाल एवम जिले के अकैडमिक को-ऑर्डिनेटर अमित कुमार ने बताया कि हर्षित ने जल संचयन के उद्देश्य से पोरस मटेरियल की मदद से सड़क निर्माण हेतु प्रोजेक्ट तैयार किया जिसे निर्णायक मंडल द्वारा काफी पसंद किया गया। प्रतियोगिता में शेखपुरा जिले से कुल पांच बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया था। चयनित छात्र हर्षित श्रीवास्तव बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल का छात्र है। डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, बरबीघा को प्रतियोगिता का ‘डिस्ट्रिक्ट अवार्ड’ भी दिया गया।
8 से 10 नवंबर तक रीजनल सेकेंडरी स्कूल, जीवछ चौक, सप्ता, मधुबनी में चले इस प्रतियोगिता के स्काउट टीम में जिले के समन्वयक आचार्य गोपाल, संयुक्त समन्वयक नरेंद्र कुमार एवम पूनम कुमारी तथा जिले के अकैडमिक को-ऑर्डिनेटर अमित कुमार मौजूद थे।