जमुई (ब्यूरो अजीत कुमार/कुमोद रंजन) जिला भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार 30 दिसम्बर को सरस्वती एकलव्य कॉलेज जमुई में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।इस आयोजन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया कुमार सिंह ने 9 दिसंबर 2019 को दोनों सदनों से भारी मतों से पारित नागरिकता संशोधन बिल का हवाला देते हुए कहा कि कैसे कोई जन-आकांक्षा का गला ऐसे कोई घोट सकता है।और विपक्षी लगातर आम-जन को गुमराह करने का काम कर रही है।जरुरत है कि हम देशवाशियों को एक-जुट होकर जन- हित के लिए काम करना है।वहीं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य श्री प्रकाश भगत ने कहा कि यह नागरिकता बिल धार्मिक रूप से प्रताड़ित तथा अल्पसंख्यकों को सशक्त करेगा।साथ ही भारतीय सरकार पर भरोसा रखने और डर जैसी फितूर से दूर रहने को कहा ।इस कार्यक्रम में संचालनकर्ता श्री दुर्गा प्रसाद केशरी,अनुसूचीत मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान,प्राचार्य कौशल किशोर वर्मा,वृजनंदन सिंह,विनय कुमार पांडेय,मुरारी झा,राहुल भवेश,अजय पासवान,नगर अध्यक्ष पवन केशरी,गोपाल कृष्ण,सिकंदर पटेल,अनिल पाठक,हिमांशु कुमार सिंह,मुस्कात अंसारी,मौ अयूव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।