बैंककर्मियों को 27 अप्रैल को कोविड 19 से बचाब का लगेगा टीका

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : कोरोना महामारी काल में लगातार लोगो के सम्पर्क में रहकर कार्य करने वाले बैंककर्मियों को 27 अप्रैल को कोविड 19 से बचाब का टीका दिया जायेगा। सरकार द्वारा इन्हें कोरोना की जंग में प्रथम पंक्ति के योद्धा की गिनती नहीं करने के कारण इन लोगो को अभी तक टीका नहीं दिया जा सका है। इस सम्बन्ध में जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सुभाष कुमार भगत ने बताया कि जिला प्रशासन से टीका लगाने की गुहार के बाद सिविल सर्जन ने इन लोगो के लिए 27 अप्रैल की तिथि टीका के लिए निर्धारित की है। बैंककर्मियों के इस टीकाकरण अभियान के लिए अग्रणी बैंक कार्यलय को चयनित किया गया है। यहीं जिले के सभी बैंककर्मी टीका की पहली डोज ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के दूसरे लहर ने पहले के कहर से बैंक पर कुछ ज्यादा ही कहर ढाया है। अभी पूरे जिले में 30 से ज्यादा बैंक प्रबन्धक और कर्मी पॉजिटिव हैं। कई बैंक में एक भी कर्मी के स्वास्थ्य नहीं रहने के कारण बैंक का कामकाज भी कई दिनों से ठप्प है। कई बैंको ने कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर जैसे तैसे बैंक खोल कर जनता की सेवा में तत्पर है। बैंककर्मी अपने दायित्व का निर्वहन करने को लेकर आमलोगों से भी सहयोग की मांग की है। मास्क लगाने और बैंक में भीड़ नहीं लगाने की अपील की है।