बरबीघा : नगर परिषद बरबीघा के एक कर्मी रमेश यादव को शहर के ख्यातिप्राप्त डॉ रामनन्दन सिंह के निजी क्लिनिक के निकट बदमाशों ने फॉगिंग वाहन से खींचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना में नप कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। घायल कर्मी ने इसकी जानकारी नप के कार्यपालक पदाधिकारी रितिक कुमार को दी। नप कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशों के आलोक में एक प्राथमिकी बरबीघा थाना में दर्ज की गई। जिसमें फैजाबाद मुहल्ले के अमर पासवान तथा परसोबीघा मुहल्ला निवासी माधव कुमार के अलावे पांच – छह अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि मामले के आरोपी गण बलपूर्वक चाय की दुकान और अन्य जगह फॉगिंग करने बोल रहे थे।