शेखपुरा / अरियरी : जिला अंतर्गत अरियरी प्रखण्ड के विमान पंचायत की पूर्व मुखिया सावित्री देवी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वे लगभग 64 वर्ष आयु की थी। स्व देवी विमान पंचायत के वर्तमान मुखिया अंजली देवी की सास तथा सदर अस्पताल शेखपुरा में पदस्थापित चिकित्सक डॉ विनय कुमार की माँ थी। मूलतः वे अरियरी गांव की रहनेवाली थी। उनके निधन पर विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों एवम दजनों चिकित्सकों व गणमान्य लोंगो ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।