बिहारशरीफ : नगर थाना क्षेत्र में सक्रिय बदमाश आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । रविवार की रात्रि यातायात थाना के समीप स्थित दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दे बादमाशों ने पुलिस की गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है । घटना बिहार थाना अंतर्गत अम्बेर सिरिसतल के समीप दो दुकानों में अंजाम दिया गया है । जदयू के नगर महासचिव अमीत कुमार उर्फ रिक्की के भारत मार्बल एण्ड टाईल्स नामक दुकान से 25 हजार नकदी और वकील हार्डवेयर नामक दुकान से दो हजार नकदी चोरी की गई। बदममाश वेंटीलेटर तोड़ अंदर दाखिल हुए और सेलिंग तोड़ घटना को अंजाम दिया। इसी तरह हार्डवेयर दुकान में भी चोरी की गई। घटना का खुलासा सोमवार को सुबह हुआ। सूचना पाकर पुलिस जांच के लिए मौके पर आई। जदयू नेता ने एफआईआर का आवेदन थाने में दिया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमारने बताया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।