आज दिनांक जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में पर्यटन,कला,संस्कृति एवं युवा विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की गई। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा द्वारा उपलब्ध प्रगति प्रतिवेदन में बताया गया कि राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय भतहर थरथरी तथा मध्य वि०ओंदा के खेल मैदान का प्रस्ताव विभाग में प्रक्रियारत है। मुख्य मंत्री खेल विकास योजनान्तर्गत नए निर्माण होने वाले स्टेडियम जो क्रमशः राजकीय उच्च विद्यालय सरमेरा,गैवी उच्च विद्यालय रहुई, उच्च बिद्यालय आदमपुर गिरियक तथा महंत द्वारिका उच्च विद्यालय बड़ी मठ परवलपुर में है का कार्य प्रारंभ प्रक्रिया में हैं। नालंदा जिला के विभिन्न प्रखंडों में बन रहे स्टेडियम की भी समीक्षा की गई। 25 एवम 50 मीटर शूटिंग रेंज कल्याण बिगहा के डी पी आर बनाने के लिए निदेशक को पत्र भेजा गया है। बेन ,नूरसराय प्रखंड मुख्यालय ,कुदलपुर भगवान महावीर जन्मस्थली पार्क ,रोटरी स्मृति उद्यान मुढौरा तथा पावर ग्रिड के पास बिहारशरीफ में ओपन जिम निर्माण के प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। राजकीय उच्च विद्यालय हरनौत में संरचना कार्य पूर्ण हो गया है। सैनिक स्कूल नालंदा में 300 मीटर ट्रैकयुक्त स्टेडियम निर्माण की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। गोनावां में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण का भी प्राक्कलन पुनरीक्षित स्वीकृति हेतु विभाग को भेजा गया गया है। जिला पदाधिकारी ने सहायक अभियंता पर्यटन निगम को निर्देश दिया कि वे राजगीर पहाड़ियों पर स्थित जैन मंदिर हेतु बने सीढ़ियों की जानकारी साइनेज लगाकर लोगों को दें। राजगीर में रोपवे दोवारा शुरू करने के पहले सभी प्रकार का प्रमाणीकरण करवाने के भी निदेश दिए गए। उक्त बैठक में नगर आयुक्त श्री अंशुल अग्रवाल सहित संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।