गिद्धौर (अजित कुमार यादव): जमुई जिले के ऐतिहासिक गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव 2019 की तैयारियां काफी जोरों से चल रही है। इस भब्य कार्यक्रम के लिए मंच को काफी आकर्षक ढंग से सजाने में कारीगर लगे हुए हैं। यहां की सांस्कृतिक महोत्सव राजभर में काफी लोकप्रिय है। जिसे देखने के लिए कई जिलों से भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है ।आगामी 3 अक्टूबर की संध्या से गिद्धौर के ऐतिहासिक कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम सांस्कृतिक महफिल की शुरुआत हो रही है। इस कार्यक्रम में कई बड़े नामचीन कलाकारों का शुभ आगमन होने जा रहा है। जिसमें सबसे महान गायक अल्ताफ राजा एवं ग्रुप के साथ सोना सिंह 3 अक्टूबर को उद्धाटन समारोह के दिन अपना जलवा बिखेरेंगी।वहीं 04अक्तूबर को अपना जलवा बिखरने भोजपुरी अभिनेत्री मैथिली ठाकुर एवं मोनिका राय ग्रुप के साथ गायक अनन्या मिश्रा एवं ग्रुप के साथ आलोक चौबे गिद्धौर आ रहे हैं।जिले वासियों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।