केन्द्र सरकार ने किसानों के बेहतरी के लिए किया काम — सरोज रंजन पटेल।

पटना
 जनादेश न्यूज़ पटना
फतुहा (श्याम सुंदर केशरी) : प्रखंड के जेठूली में भाजपा की ओर से किसान सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया.कार्यक्रम की अधयक्षता भाजपा  किसान मोर्चा के उतरी ग्रामीण मंडल अधयक्ष अरविंद कुमार के अधयक्षता में हुआ.संचालन भाजयुमों के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  गोपाल शर्मा ने किया.सम्मेलन को मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अधयक्ष सरोज रंजन पटेल ने संबोधित करते हुए कहा की  केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के बेहतरी के लिए बहुत कार्य किए है. उन्होंने कहां की कृषि के क्षेत्र में भारत सरकार ने  किसानों के  लिए कर्ई योजनाएं चला रखी है.उन्होंने कहांं की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने काश्मीर से धारा 370 हटाया,राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ किया.वहीं उज्वला योजना,घर -घर शौचालय बनाने का काम किया. वहीं कार्यक्रम में कार्यकताओ ने अगामी विधानसभा चुनाव में फतुहा विधानसभा से भाजपा का उम्मीदवार उतारने की मांग की.कार्यक्रमेंम को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव,वरूण सिंह, संजय यादवेन्द्रु,केशवकांत प्रसाद, अरविंद यादव,भाषकर पटवा, शिव शंकर यादव, जिलाधयक्ष रूपेश सिंह,नगर मंडल अधयक्ष शोभा देवी, पारसनाथ यादव,अनामिका अग्रवाल,लालपरी देवी,विककी सिंह,अभिषेक झा सहित कर्ई नेताओं ने संबोधित किया.