मसौढ़ी : मसौढ़ी में शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल में आर्यभट्ट परिवार मंच के सदस्यों के द्वारा विभिन्न प्रकार का पौधा लगाया गया की वही इस मौके पर फलदार पौधे लगाए गए पौधारोपण से अनुमंडल पदाधिकारी मसौढी श्री अनिल कुमार सिन्हा ने अनुमंडल अस्पताल में प्रभात खबर अखबार की ओर से दिए गए वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा इस अवसर पर प्रभात खबर परिवार को इस जन उपयोगी कार्य के लिए हृदय से धन्यवाद दिया । इसके बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा बृक्ष हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है हमें स्वच्छ हवा के साथ साथ जल संचयन एवं प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मददगार साबित होता है उन्होंने मसौढी के सभी खाली जगहों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण की बात कही। अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजीता रानी ने परिवार मंच के इस पुण्य कार्य का सराहना की तथा अस्पताल कर्मियों को पौधों को बचाने का संकल्प दिलाया। लिड इंडिया अकाडमी के निर्देशक प्रणव कुमार ने कहा हम सभी को अपने जीवन में 5 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए तथा उसका संरक्षण भी करना चाहिए। आर्यभट्ट परिवार मंच के अध्यक्ष सह पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ एम के मंगल ने कहा कि परिवार मंच की लगातार हरित मसौढी बनाने का अपना संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।परिवार मंच के मार्गदर्शक सुनील सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण सरकार के साथ-साथ हम लोगों की भी जिम्मेवारी बढ़ जाती है ।आज का कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर संचिता रानी ने की जबकि संचालन मंच के प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह ने किया ।आज के कार्यक्रम में मंच के मार्गदर्शक ओंकार चौहान,सिन्दर सिंह बग्गा उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मिट्ठू, सक्रिय सदस्य संजीव सिंह राजपूत, गुड्डू कुमार शिक्षक, लाला प्रसाद यादव, पिंटू गोदरेज, स्वास्थ्य कर्मी पप्पू कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। भोला कुमार, मसौढ़ी पटना