अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचे महादलित टोले – बांटे सहायक उपकरण!

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
आज दिनांक 24 मई 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी, बिहार शरीफ की निगरानी में
कल्याण विभाग द्वारा विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर सरमेरा के धनुकी पंचायत स्थित महादलित टोला में लगाया गया,
जहां ज़रूरतमंद लाभुकों के बीच Walking Stick, Adjustable Knee Brace
तथा Lumbo Sacral Belt जैसे सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
यह विशेष विकास शिविर, सरकार की पहल पर हर बुधवार और शनिवार को
लगातार अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल टोले में आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है —
अब तक सरकार की योजनाओं से वंचित रहे योग्य लोगों को चिन्हित करना
और उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सरकार का ये प्रयास न केवल सामाजिक न्याय की दिशा में एक सशक्त कदम है,
बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक सुविधा पहुंचाने का प्रमाण भी है।