हाथी के दांत की तरह शोभा की वस्तु बना नल जल योजना से निर्मित पानी टंकी,नहीं बुझा रही लोगों की प्यास

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
गोविंदपुर : गोविंदपुर प्रखंड के बुधवारा पंचायत के वार्ड नं 07 बुधवारा गांव में लोगों को पीने का पानी नहीं मील रहा है, पानी के किलत के कारण लॉक डाउन का उलंघन करना पड़ रहा है, लोगों को घर से बाहर जाकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है। दुसरे के घरों से पानी लाकर पीना पड़ता है।
ग्रामीण अभिषेक कुमार,प्रवीण कुमार,श्री सिंह, विरेन्द्र सिंह,लखन ठाकुर, मंटू कुमार, गोल्डन कुमार, रजनीश कुमार, मनोज कुमार समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि हमारे गांव में सात निश्चय योजना से नल जल का बना एक साल पहले वार्ड सचिव कृष्णकांत के द्वारा किया गया, लेकिन सही तरीके से कभी भी पानी नहीं दिया गया, अब लगभग एक महीने से पानी देना बिल्कुल बंद कर दिया है। कहने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी नहीं मिलने कि सिकायत मुखिया मधुसूदन साव से किया, लेकिन वह भी ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण हमलोग को पानी कि समस्या से जूझना पड़ रहा है। वार्ड नं 08 से पानी लाकर पीना पड़ता है, पानी के कारण लॉक डाउन में भी बाहर निकलना पड़ता है। साथ ही कहा कि अगर नल जल जल्द चालु नहीं हुआ तो हमलोग को प्यासे रहना पड़ेगा। साथ ही कहा कि घटिया किस्म के समान लगाने के कारण टंकी कि पाइप से पानी हमेशा गिरते रहता है।
वहीं वार्ड सचिव कृष्णकांत से पुछे जाने पर बताया कि हम नल जल चालु करने जाते तो गांव के ही मंटु सिंह चालु नहीं करने देता है, वह नल जल योजना से बने बोरिंग पर अपना कब्जा जमाना चाहता है,और मुझे चालु नहीं करने देता है, चालु करने पर लाइन काट देता है और गाली गलौज करते लगता है कहता है कि मेरे घर के सामने है, इस लिए यह मेरा है हम चलाने नहीं देंगे, जबकि बिहार सरकार कि जमीन पर पानी का टंकी लगा है।
वहीं मुखिया मधुसूदन साव ने बताया कि नल-जल चालु करवाने के लिए बात किया जा रहा है । जल्द ही चालु करवा कर लोगों को पानी कि कमी को दूर करवा दिया जाएगा, बीडीओ साहेब से बात हुई है, जल्द ही चालु करवाने कि बात कही है।
गोविंदपुर से रविभूषण के साथ कन्हाई चौधरी कि रिपोर्ट