भंडारा में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण
हरनौत – प्रखंड क्षेत्र के चेरो ओपी थाना के के पास नेशनल हाईवे 20 किनारे स्थित चेरो सूर्य मंदिर तालाब परिसर में तीन दिवसीय नारायण पीठ पर मानव धर्मशास्त्र कथा का आयोजन किया गया था। जो सोमवार को विशाल भंडारा के साथ संपन्न हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र से आए हुए श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा चेरो सूर्य मंदिर परिसर धार्मिक माहौल में सराबोर नजर आया। इसके पूर्व कथा के अंतिम दिन कथावाचक संत देवराज नागर और भजन गायक सत्यजीत जैन ने मधुर भजन और कथा से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में राजस्थान के बाड़मेर से संगीत मंडली को भी बुलाया गया था। साथ ही अवधूत देवीदास सेवा संस्थान के सहयोग से चेरो गांव में लाखों रुपए की लागत से बने नवनिर्मित महिला संस्कार स्नानागार का उद्घाटन संस्थान के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी रमाकांत वर्मन के पत्नी श्रीमती विनीता वर्मन के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। रमाकांत बर्मन ने बताया कि अवधूत देवदास सेवा संस्था नारायणी धाम अलवर राजस्थान के द्वारा नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत चेरो सूर्य मंदिर तालाब परिसर में तीन दिवसीय नारायण पीठ पर मानव धर्मशास्त्र कथा का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 1101 महिला श्रद्धालु एवं कन्याकुमारी के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकालने के बाद कथा का शुभारंभ किया गया था। एवं दूसरे दिन वस्त्र का वितरण किया गया। वही तीसरे और आज अंतिम दिन विशेष आरती के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें चेरो, खरुआरा, बिरजू मिल्की, द्वारिका बीघा,कल्याण बीघा, तीरा, उखाड़ा, बामोचक समेत आसपास के दर्जनों गांव से लगभग दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूरी,बुंदिया और सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि हमारे गुरु अवधूत देवीदास महाराज जी के परमशिष्य अवधूत लक्ष्मी नारायण जी ने एक किताब का रचना किया जिसका नाम है मानव धर्मशास्त्र । उन्होंने बताया कि मानव धर्मशास्त्र का उद्देश्य है कि मानवता, प्रीति,सौहार्द, प्रेम, शांति जिसका संदेश हम लोग ने गांव-गांव जाकर दे। महात्मा बुद्ध और महावीर भी यही कार्य करते थे। उन्होंने कहा की चेरो गांव पूरे दुनिया के मैप पर जाना जाए। एक आध्यात्मिक के रूप में किसी के प्रयास को लेकर हम सब लोग नियंत्रण कार्य पर लगे हुए हैं। यह आयोजन भक्ति, ज्ञान और सामाजिक एकता को प्रतीक है।
जो सभी के लिए पुण्यदायक माना जाता है। वही मौके पर मंदिर के पुजारी सुदामा बाबा, संस्थान के चेयरमैन विनोद कुमार सिंह,चेरो पंचायत के पूर्व मुखिया राम भगवान यादव एवं विजय सिंह,नीतीश कुमार,सतीश प्रसाद, दुलार्चन यादव, दानी यादव, धर्मेंद्र जय हिंद हिरदेश,अशोक ,राजेश, रामजोत, धुरी, विर्जन ,विकास ,मनोज, कैलू समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।