शेखपुरा : शनिवार को सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने जख राज स्थान स्थित संक्रमितों के इलाज हेतु स्थापित को विड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस बाबत डॉ सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सेंटर में सभी चिकित्सक , नर्स सहित अन्य कर्मी मौजूद मिले। उन्होंने कहा कि सेंटर में सभी चीज दुरुस्त पाया गया। सेंटर में जांच के दौरान कुल 11 मरीज इलाजरत थे। जिसमे 9 मरीज ओक्सीजन पर थे। जबकि एक की हालत नाजुक बताई गई।उन्होंने कहा कि को विड का असर इस जिले में कम पड़ने लगा है। 80 से अधिक लोग होम आईसोलेसन में है।उन्होंने कहा कि अब गांव गांव स्वास्थ्य टीम जाकर लोगों को टीका कृत कर रहे है। इस टीकाकरण में तेजी लाया जा रहा है।ताकि अगले एक सप्ताह तक सभी लोगों को टीकाकृत कर लिया जाय।