सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से,पांच सोमवारी बेहद 

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) देवाधिदेव भगवान महादेव का प्रिय माह सावन की शुरुआत होने वाली है।इस वर्ष सावन माह में ग्रह नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। जो इस सावन को बेहद शुभ बना रहा है।इस बार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। सावन माह के पहली सोमवारी को लगभग 72 साल बाद अद्भुत सहयोग बना रहा है।प्रीति योग आयुष्मान योग के साथ सिद्धि योग का अद्भुत संगम है।पुरानी बस स्टैंड बजरंगबली मंदिर के पुजारी घनश्याम पांडेय ने कहा कि सावन में इस बार पांच सुभ संयोग बना रहे हैं।वहीं सावन महीने की शुरुआत सोमवार से और समापन भी सोमवार के दिन ही हो रहा है।ऐसे में भगवान शिव के साथ माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यह सावन बेहद शुभ माना जा रहा है।

पहली सोमवारी को बन रहा पांच शुभ योग

22 जुलाई को पहली सोमवारी पर पांच अद्भुत योग बन रहे हैं।सावन के पहले सोमवार पर प्रीति योग के साथ आयुष्मान योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नवे और पांचवें भाव में मौजूद रहने से नवम पंचम योग का निर्माण हो रहा है।इस दिन शनि स्वर राशि कुंभ में रहने की वजह से योग बन रहा है।शश योग के साथ सभी कार्यों को सिद्ध करने वाला सर्वाधिक योग भी सावन के पहले सोमवार को बन रहा है।इस पांच शुभ योग में भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

भगवान शिव का प्रिय महिना श्रावण माह

श्रावण सोमवार का व्रत करने और भगवान शिव की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।मनोवांछित फल की प्राप्ति भी होती है। सोने पर सुहागा या है कि इस वर्ष सावन के पहले सोमवार पर एक या दो नहीं बल्कि पांच अद्भुत योग में भगवान शिव की पूजा की जाएगी।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूरे साल भगवान शिव की पूजा से जो पुण्य फल मिलता है,वह सावन सोमवार में भगवान शिव का जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने से प्राप्त होता है।

21 की रात 11:11 बजे प्रीति योग से सावन की शुरुआत

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 21 जुलाई की रात 11:11 मिनट में प्रीति योग से सावन माह की शुरुआत होगी।यह अगले दिन यानी 22 जुलाई को रात 8:50 मिनट तक रहेगा।सोमवार को पूरे दिन सिद्धि योग रहेगा। 22 जुलाई को रात 8:50 मिनट से आयुष्मान योग की शुरुआत होगी जो अगले दिन 23 जुलाई तक रहेगा।

सावन में सोमवार की तिथि

22 जुलाई पहली सोमवारी,29 जुलाई दूसरी सोमवारी,5 अगस्त तीसरी सोमवारी,12 अगस्त चौथी सोमवारी,19 अगस्त पांचवी सोमवारी।