साईबर क्राईम के बदमाश के घर से 13 लाख 54 हजार रूपए बरामद ,

शेखपुरा

जनादेश न्यूज़ शेखपुरा

शेखोपुर सराय। स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को नाटकीय अंदाज में साईबर ठगी के 13 लाख 54 हजार रूपए बरामद करने में सफलता पाई। जबकि गिरोह के एक बदमाश सोनू महतो पिता शंकर राउत ग्राम – महानंदपुर को गांव से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि महानंदपुर निवासी अनुज कुमार ने स्थानीय थाना में उसके घर से 35 लाख रुपए चोरी कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई । जिसमे उसने उल्लेख किया कि उक्त राशि उसने खेत बेचकर घर में रखा था। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में प्रशिक्षु डी एस पी कल्याण। आंनद एवम अवर निरीक्षक रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महानंद पुर गांव स्थित एक आटा चक्की में छापामारी कर 13 लाख 54 हजार रूपए की नकद राशि बरामद कर ली। जबकि आरोपी सोनू महतो को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोनू और अनुज एक साथ साईबर ठगी का काम करते थे। लेकिन बीच में दोनों के बीच मनमुटाव हो जाने के कारण ठगी का धंधा अलग अलग करने लगे। इसी क्रम में गिरफ्तार सोनू ने अनुज के घर से ठगी के 35 लाख रुपए चुरा लिया। चुराए गए रुपयों में अन्य साथियों के बीच कुछ लाख बांटने के बाद बरामद किए गए 13 लाख से अधिक रुपयों को एक सहयोगी के यहां छुपा रखा था। पुलिस ने बरामद रुपयों को जब्त कर गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।