सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका अहम-बीडीओ

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

मनोज कुमार

रजौली (नवादा) प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमिटी की बैठक बीडीओ संजीव झा एवं एलडीएम संजीव कुमार दास के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर रंजीत कुमार भी मौजूद रहे।बैठक में प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने,एनपीए को कम करने,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि मुद्दों पर चर्चा किया गया।बीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं और लाभों को आम लोगों से लाभान्वित करने की दिशा में बैंकों की अहम भूमिका होती है।उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के खाते को आधार से जोड़ें। ताकि बच्चे सरकारी लाभ से वंचित ना हो।साथ ही सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को बैंक में हो रहे परेशानियों को दूर करने की बात कही गई।साथ ही बैंकों को समय में केसीसी से संबंधित समस्या को निष्पादित करते हुए अधिक से अधिक केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु कहा गया।वहीं एलडीएम ने केसीसी एवं स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को बैंक द्वारा कृषि संबंधित ऋण की विशेष जानकारियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने खाता धारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के फायदे बताये और योजना से जुड़ने के लिए सभी को प्रेरित किया।इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक एवं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर भी मौजूद रहे हैं।