समस्तीपुर ट्रिपल मर्डर के खिलाफ आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर माले का प्रतिवाद

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ  : भाकपा माले के राज्यव्यापी आह्वान पर हॉस्पिटल मोड़ (बिहारशरीफ) पर प्रतिवाद सभा में आयोजित किया गया।सभा को संबोधित करते हुए जिला कमिटी सदस्य पालबिहारी लाल ने समस्तीपुर के आधारपुर के ट्रिपल मर्डर की घटना की निन्दा करते हुए हत्याकांड के अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की घटनाक्रम के दौरान निष्क्रिय भूमिका में रहे थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी और डीएम- एसपी पर कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा भाजपा संघ परिवार व हिन्दुपुत्र संगठन के लोगों ने उकसावापूर्ण कर्रवाई करके अल्पसंख्यकों के घरों पर हमला करने के लिए प्रेरित करने का काम किया है।इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।आगे उन्होंने कहा सुशासन के राग अलापने वाले नीतीश कुमार के राज में कानून का राज समाप्त हो चूका है।भाजपा-संघ परिवार संरक्षित भगवा गुण्डों और अपराधियों का राज चल रहा है।
कार्यक्रम में नेशनल लीग के उपाध्यक्ष इकबालू ज़फ़र,राजद के बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जाहिद अंसारी,खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव राज किशोर प्रसाद, चन्द्रिका रविदास, ठेला फुटपाथ वेन्डर्स यूनियन ने जिलाध्यक्ष किशोर साव, जिला सचिव रामदेव चौधरी, भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुनील कुमार, माले नेता, नसीरुद्दीन,रामप्रीत, एवं इंसाफ मंच के जिला संयोजक सरफराज अहमद खान , अब्दुल्ला आदि शामिल थे।