चेवाडा : शनिवार को शेखपुरा – सिकंदरा पथ पर अस्थामा बेलदरिया के समीप करंडे थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने किया। चेकिंग के दौरान दर्जनों छोटे – बड़े वाहनों की तलाशी ली गई।इस दौरान कई वाहन चालकों से विभिन्न खामियों के कारण जुर्माना भी वसूल किया गया। खासकर इस अभियान में दो पहिया वाहनों पर विशेष नजर थी।चेकिंग के दौरान न तो कोई अपत्तिजनक सामान की बरामदगी हुई और न ही किसी की गिरफ्तारी हो पाई।लेकिन इस वाहन चेकिंग अभियान के कारण बिना कागजात ,बिना हेलमेट और बिना लाईसेंस के वाहन चलाने वालों में हड़कंप कायम रहा।