संकल्प और एकजुटता की इस लड़ाई में तेज हुई लालटेन की “लौ” पूर्व सीएम राबड़ी और बेटे तेजप्रताप ने जलाई लालटेन

पटना बिहार
जनादेश न्यूज़ बिहार
👉यूँ ही कट जाएगी सफर साथ चलने से, मंजिल आएगी नजर साथ चलने से…
पटना (राजीव रंजन) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही बिहार में अब लालटेन की बात नहीं करते हैं लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर वैश्विक महामारी कोरोना की लड़ाई में लालू परिवार ने एक बार फिर लालटेन की लौ को तेज कर दिया. पिछले 15 वर्षों से सूखी पड़ी लालटेन को एक बार फिर राजद परिवार ने जलाया है. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरा देश संकल्प का दीपक जलाकर देश को प्रकाशमान कर रहा था. ताकि कोरोना पर विजय पाया जा सके. इधर बिहार की राजधानी पटना स्थित अपने आवास पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने बेटे तेज प्रताप के साथ भी पीछे नहीं थी और वह खुद दीपक नहीं तो अपने पार्टी की सिंबॉल लालटेन को ही जला रही थी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा किया था कि आप कुछ भी जला सकते हैं चाहे वह टॉर्च का लाइट हो फ्लैशलाइट हो मोमबत्ती हो दिया हो कुछ भी जलाना है. भले ही पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की अनुपस्थिति में राजद परिवार का यह कार्यक्रम अधूरा रहा लेकिन देश के लिए संकल्प और एकजुटता की इस लड़ाई में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी पीछे नहीं रही और लालटेन जलाकर कोरोना को भगाने का संकल्प लिया..
सकारात्मक एकता में बंधकर दल से उठकर देश की चिंता करते हुए राजद परिवार ने भी अपना संकल्प निभाया और कोविड-19 पर विजय पाने के लिए संकल्प के लालटेन की लॉ को तेज कर दिया. उधर अपने फेसबुक पेज पर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तथा लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इस एकता के प्रति लोगों को बधाई देते हुए कहा कि हम हर उस शख्स के साथ खड़े हैं जो इस भयावह महामारी की लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि COVID-19 की अन्धकार को भगाएंगे, लालटेन हीं जलाएंगे.
#9बजे9मिनट