बिहारशरीफ : वीते कुछ दिन लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ वरिष्ठ पत्रकार पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार हुआ जिसके विरोध में आज राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा बिहार शरीफ के अस्पताल चौक पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन एवं नारेबाजी कर विरोध जताया गया। देश मे इमरजेंसी थोपने व सच्चाई का सामना करने से हमेशा मुँह छुपाने वाली कांग्रेस पुनः लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस समर्थित महाराष्ट्र सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया के स्वतंत्र रूप से कार्य करने से रोकने का कुत्सित प्रयास किया गया है इसके विरोध में पूरा युवा समाज खड़ा है। इस विरोध मार्च में शामिल राष्ट्रीय युवा शक्ति के संगठन अध्यक्ष प्रिंस पटेल ने इस घटना का कड़ी शव्दों में निंदा करते हुए बताया कि सत्ता का दुरुपयोग कर महाराष्ट्र सरकार प्रेस की स्वंत्रता पर यह हमला फासीवादी कदम अघोषित आपातकाल का संकेत है। हमसभी लोकतंत्र पर इस हमले के खिलाफ खड़े है। वर्तमान महाराष्ट्र सरकार के पास कानून और संवैधानिक स्वतंत्रता के शासन के लिए कोई सम्मान नही है। ओहि उपस्थित RYS के जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सुमन्त पटेल व प्रिंस सक्सेना ने संयुक्त रूप से कहा कि अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी महाराष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल दिया गया। महाराष्ट्र सरकार वरिष्ठ पत्रकार अर्णव गोस्वामी को जल्द से जल्द रिहा करें उनके साथ समस्त युवा समाज खड़ा है।