नवादा : जहां पुरे देश में लॉकडॉन है औऱ अकारण किसी क़ो घर से निकलना मना है । ऐसे में एक पुलिस जवान की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने से पुरे महकमा में हलचल मच गया है । बताते चलें कि जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में एक 36 वर्षीय सिपाही के गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिया गया है । बताया जाता है कि मृतक जवान काशीचक थाना में सिपाही के पद पर कार्यरत थे । मृतक जवान हिसुआ थानाक्षेत्र चितरघट्टी ग्राम निवासी रामधनी चौधरी के पुत्र सिपाही मनोज कुमार मनोरंजन काशीचक थाना से शाम क़ो घर आने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था । परिजनों ने बताया कि वह हिसुआ पहुंचने के बाद घर में फ़ोन किया कि मैं हिसुआ थानाक्षेत्र के धनवां ग्राम अपने ससुराल जा रहा हूँ । शाम 6 बजे के बाद उसने घर फ़ोन किया कि हम सब्जियां ले रहे हैं तुरंत घर आ जाएंगे । परिजनों ने बताया कि जब शाम क़ो 7 बजे से ज्यादा समय हो गया तो परिजन परेशान हो गए । 8 बजे के बाद सभी परिजन मोटरसाइकिल से इधर -उधर खोजने निकल गया । काफी खोजबीन के बाद पता चला कि धरमपुर ग्राम के आगे रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दिया है । परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा जवान का मृत शरीर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ है औऱ मोटरसाइकिल बगल में गिरा पड़ा है । मोटरसाइकिल का लाईट जल रहा था । घटनास्थल से लोगों ने हिसुआ थाने क़ो फ़ोन से सूचना दिया । सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची । सारी प्रक्रिया पुरी कर पुलिस जवान की लाश क़ो कब्जे में लेकर थाने लायी । जहां सुबह में पार्थिव शरीर क़ो पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया । सिपाही मनोज काफी हंसमुख औऱ समाजिक व्यक्ति थे । वे एक वर्ष पूर्व हिसुआ थाने में पैंथर पुलिस के पद पर भी कार्यरत थे । मृत जवान अपने पीछे एक पुत्र औऱ चार पुत्री तथा पत्नी की भरापुरा परिवार छोड़ गया । पुलिस ने कहा विभागीय प्रक्रिया पुरी करने के बाद जवान का पार्थिव शरीर परिजनों क़ो सौंपा जाएगा ।