बिहारशरीफ : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्ण तालाबंदी (लॉक डाउन) की राज्य सरकार द्वारा घोषणा किये जाने के पश्चात रविवार की रात्रि में पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री आदित्य पांडे एवं किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायधीश श्रीमानवेंद्र मिश्र ने किया। निरीक्षण के दौरान आवसित किशोरों के लिये राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराया गया ताकि वहां आवासीय बच्चे को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके और वह इस वैश्विक महामारी से जंग लड़ने में खुद अपने आपका सहयोग कर सकें और राज्य सरकार का भी सहयोग करेंगे। न्यायिक पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षण गृह में वहाँ कार्यरत कर्मी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की दिशा मे उनकी भुमिका को समझाया गया।ईश्वर की असीम कृपा से पर्यवेक्षण गृह में अभी तक स्थिति समान्य है। और सभी लोग डटकर इस वैश्विक महामारी का सामना भी कर रहे हैं