लॉक डाउन का पहले दिन व्यापक असर , डीएम -एसपी ने लिया जायजा

नालंदा
 जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा / बरबीघा / चेवाड़ा / शेखोपुरसराय। जिला में लॉकडाउन का व्यापक असर देखा जा रहा है। सडको पर बहुत ही सीमित संख्या में वाहन चलते देखे जा रहे हैं। वहीँ बाज़ार क्षेत्र में पूरी तरह वीरानी देखी जा रही है। सरकार के निर्देशों में गुरुवार से यहाँ सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के अनुपालन के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखा है। चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती के अलावा जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी लॉकडाउन के निरीक्षण और अनुपालन में लगे दिख रहे हैं।
जिलाधिकारी इनायत खान व एसपी दयाशंकर , एडिशनल एसडीओ राजीव कुमार सहित अन्य ने नगर क्षेत्र शेखपुरा और बरबीघा के विभिन्न क्षेत्रो का दौरा किया। दोनों आला अधिकारी ने इस दौरान ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट से स्थित का फीडबैक प्राप्त किया और उन्हें मुस्तैदी से ड्यूटी में लगे रहने का निर्देश दिया। आला अधिकारियो ने सभी लोगो को भी लॉकडाउन के नियमो का पालन करने की अपील की। लॉकडाउन को लेकर नगर क्षेत्र के बाजारों में आवश्यक सामग्री की खरीदारी करने के समय दूरी के अनुपालन और मास्क के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। एसडीओ राकेश कुमार ने भी नगर क्षेत्र के कई क्षेत्रो में भ्रमण कर लोगो को मास्क के लिए जागरूक किया।
इसके अलावा बीडीओ और सीओ भी सम्बन्धित थानाध्यक्ष के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर लॉकडाउन के नियमो के अनुपालन में लगे देखे जा रहे थे। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के अनुपालन में पूरी ताकत झोंक दी है। लोगो को मास्क पहनने और दूरी के अनुपालन के लिए मानमनौल के साथ साथ सख्ती के साथ पेश आ रहा है।