लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन कल से

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : बिहार विधान सभा चुनाव के शांतिपूर्ण सम्पादन को लेकर जिले में शस्त्र और कारतूस का सत्यापन मंगलवार से तीन दिन तक पुनः किया जायेगा। इसके पूर्व भी यहाँ दो सितम्बर से पांच सितम्बर तक किया गया था। शेष बच गए शस्त्र का सत्यापन इस दौरान पूरा कर लेने का आदेश जारी किया गया है। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शस्त्र पदाधिकारी ने इस सम्बन्ध में सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष को इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने को कहा है। ताकि एक भी शस्त्रधारी सत्यापन से बंचित नहीं रह सके। इस सम्बन्ध में समाचार पत्र द्वारा प्रचार प्रसार का कार्य किया जा चूका है। उन्होंने इस सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन करने का भी निर्देश दिया है।