रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल की बैठक आयोजित

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : रविवार को रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल सत्र 2020 – 21 की पहली साप्ताहिक बैठक क्लब कार्यालय मारवाड़ी धर्मशाला में रोटेरियन पन्नालाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राष्ट्रगान के पश्चात डॉक्टर जय राम पंडित ने आगत सदस्यों का स्वागत भाषण से किया। तत्पश्चात 2000 – 2021 के नामित अध्यक्ष निरंजन पांडेय को रोटेरियन पन्नालाल के द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई। इस सत्र के सचिव दीपक कुमार कौशिक एवं कोषाध्यक्ष अभीस कुमार बने इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । जिसमें शेख पूरा में महिलाओं के लिए इनरव्हील क्लब गठन पर चर्चा की गई। इनरव्हील क्लब के लिए उत्साहित मुख्य सदस्य मंजू पांडे उपस्थित थी।
वृक्षारोपण का कार्यक्रम इस नए सत्र में किए जाने पर विचार व्यक्त की गई कोरोना महामारी के संकट से उबरने के लिए सजगता के नए प्रयास पर विचार किए गए । सचिव संजीव कुमार अपने कार्यकाल में किए गए कार्यो पर प्रकाश डाले। डॉक्टर मृगेंद्र प्रसाद सिंह शेखपुरा रोटरी क्लब को नए आयाम देने की बात के साथ इनरव्हील क्लब की ।अनिवार्यता पर बल देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया रोटेरियन डॉ रामाश्रय प्रसाद महेंद्र प्रसाद सुरेंद्र प्रसाद मोहम्मद मुमताज रामू प्रसाद मुरारका शंभू प्रसाद आदि उपस्थित रहे इसी के साथ सत्र 2000 20 21 की पहली बैठक कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों के साथ संपन्न हुआ।