रिटायर्ड आर्मी के जवान पर किया गया जानलेवा हमला,महिला से भी किया गया छेड़छाड़

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत अंतर्गत छ्तनी गांव में आर्मी के एक रिटायर्ड जवान पर गांव के ही कुछ लोगों जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।साथ ही महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट किया गया।पीड़ित आर्मी के जवान महसई मोहल्ला निवासी स्व हरिलाल पंडित के पुत्र छोटेलाल पंडित ने बताया कि वे बीते दिन बाइक संख्या जेएच02एए3676 से पैतृक गांव छ्तनी जा रहे थे।इसी क्रम में भागीरथ यादव के पुत्र विकास यादव,बाल्मीकि यादव और धीरज कुमार एवं दिलीप यादव के पुत्र गुड्डू कुमार और गुड्डू कुमार ने जान करने के नियत से घर के पास रखें ईंट फेंककर मारने लगा।अचानक हुए हमले से रिटायर्ड आर्मी जवान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।इसके बावजूद उक्त लोगों ने लोहे के रॉड से प्रहार कर पास में रहे 10000 रुपए छीन लिया।पुलिस बलों और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल जवान को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं पीड़ित स्व चांदो पंडित की पत्नी मंजू देवी ने बताई कि भागीरथ यादव की पत्नी चिंता देवी,दिलीप कुमार की पत्नी अनीता देवी,गुड्डू यादव की पत्नी निशा देवी और बाल्मीकि यादव की पत्नी बबिता देवी गाली-गलौज करते हुए घर में रोड़ा-पत्थर चलाने लगे,जिससे कुछ लोगों को घर में चोटें आई है।इसके बाद डायल 112 की टीम ने समझा बुझाकर वापस लौट गई।पुलिस के जाने के बाद दिलीप यादव और भगीरथ यादव ने घर में घुसकर छेड़छाड़ भी किया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर घायल छोटलाल पंडित और पीड़िता मंजू देवी द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है।