रजौली में पुलिस मुठभेड़ में शामिल नक्सली गिरफ्तार

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा से मनोज कुमार की रिपोर्ट) : एसटीएफ ने हार्डकोर नक्सली रामइकबाल मोची उर्फ मधीर दास उर्फ अलीमान को बुधवार को एसटीएफ की टीम ने पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।इसके विरुद्ध रजौली थाने में प्राथमिक की दर्ज थी।दरअसल 24 जनवरी 2019 को थाना क्षेत्र के रतनपुर के जंगल में कोबरा 205 और हार्डकोर नक्सली प्रद्युमन शर्मा के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुआ था।जिसमें एक नक्सली मर गया था।जिसका नाम चंदन प्रसाद था।वह नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला था।उसके पास से पुलिस का लूटा हुआ इंसास राइफल भी बरामद किया गया था।मुठभेड़ के बाद पुलिस पदाधिकारी के बयान पर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई थी।इस केस में मधिर दास सहित अन्य कई हार्डकोर नक्सलियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई थी।