मसौढ़ी : मसौढ़ी मे रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी शनिवार को बहनों एवं भाई ने राखी, कपड़ा, गिफ्ट पैक आदि की खरीदारी की। ग्राहकों को देखकर दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान नजर आने लगी।वही दुकानदारों को कहना है कि बीते एक साल से कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह की मार झेल रहे हैं लेकिन रक्षाबंधन पर्व मे समान बेचने पर हम लोग का रोजी-रोटी चलेगा। रविवार को रक्षाबंधन है। इसे लेकर शहर के मुख्य बाजारों में राखियां बिक रही हैं। मिठाई की दुकानों पर घेवर की खूब बिक्री हो रही है। लोग कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। शनिवार को बाजारों में सुबह व शाम खासी भीड़ रही। भीड़ के चलते मुख्य बाजारो में जमा लगा रहा।