शेखोपुरसराय : अज्ञात चोरों ने स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्थन्ना गांव स्थित एयरटेल मोबाइल कम्पनी के टावर से 24 कीमती बैटरियों को चुरा लिया। इस सम्बंध में टावर के गार्ड ने अज्ञात लोंगो के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि चोरों ने रात्रि में घटना को अंजाम दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ऋषभ यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नही है। मालूम हो कि जिले के विभिन्न कम्पनियों के टावर से इस गिरोह के बदमाशों द्वारा दर्जनों बैटरियों को चुराई जा चुकी है।