मसौढ़ी स्थानीय थाना क्षेत्र के आर्यभट्ट नगरी के नाम से जाने वाले वार्ड नं एक के तारेगना निवासी मोहम्मद साई ने बताया की उसके घर की पिछली दीवार गिर गई और इस घटना में उसके तीन बच्चे पत्नी बाल बाल बच गए। उसने बताया कि उसकी पत्नी उसकी 10 साल बेटी मात्र पांच मिनट पहले ही उठकर बाहर गई थी. इतने में ही घर गिर गई।घर गिरनेे के बाद वह सड़क पर गया है। उसके पास आमदनी का कोई साधन नहींं है। वह अपने बच्चे को मजदूरी करके पाल रहा है। ओर अब घर गिरने से उसके बच्चों को घर का साया भी नहीं रहा, जिससे उसको भविष्य की चिंता सता रही है। अब उसे सरकार या प्रशासन से उसे मदद नहीं मिली तो वह अपने बच्चों के कहाँ रख पाएगा। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। भोला कुमार, मसौढी पटना