मसौढ़ी में बुधवार को मत्स्य पालन किसानों के द्वारा सम्राट उत्सव हॉल में बैठक किया गया

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : मसौढ़ी मे मत्स्य पालन किसानों के द्वारा बैठक किया गया जिसमें मसौढ़ी, धनरुआ, पाली, बिहटा,नौबतपुर प्रखड़ सहित अन्य स्थानों से लोग चलकर आये।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनामी शरण सिंह एवं मंच का संचालन संजय यादव ने किया।बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने बताया कि मछली की उचित लागत मूल्य के लिए मसौढ़ी मुख्यालय में ही बाजार उपलब्ध कराया जाए।इसके साथ ही बिहार में फीस फिड मिल लगाने के मांग की ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर फीस फिड मिल सके।जिस तरह से वतर्मान में फीस फिड का दाम बढ़ते जा रहा है उस अनुसार हम किसानों को मछली का उचित मूल्य नहीं पा रहा है।इसके लिए एक मूल्य निर्धारित होना चाहिए।बैठक में उपस्थित चंद्रमोहन पटेल ने बताया कि बिहार छोड़कर सभी सभी राज्यों में मछली पर सरकार अनुदान राशि देती हैं।मगर हमलोगो को बिहार में सरकार द्वारा मछली पालन में कोई अनुदान राशि नहीं दिया जाता है।हम बिहार सरकार से मांग करते है कि हमलोगों को मछली पर अनुदान राशि दिया जाए।बैठक में उपस्थित पिंटू कुमार ने बताया कि बाजार समिति में डिजिटल काँटे से मछली का वजन किया जाए।एवं मत्स्य उत्पादन बढ़ाए जाए।बैठक में उपस्थित जातिचक निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि मसौढ़ी में जितने भी मत्स्य पालन किसान है।सभी लोग संगठित नहीं सबसे पहले हमलोग को संगठित होने की जरूरत है।और हम सभी लोग मिलकर सर्वसम्मति से एक कमिटी का निर्माण करे।और सभी मत्स्य पालन किसान मछली बेचने का एक मूल्यनिर्धारित करें।बैठक में उपस्थित जयप्रकाश सिंह बिपिन बिहारी सिंह राकेश रंजन चीकू कुमार रंजीत कुमार साहिल कुमार सुधीर कुमार देवेंद्र कुमार सिंह विश्वजीत कुमार प्रवीण कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित हुए।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना