मसौढ़ी मे चंद्रवंशी महासभा के द्वारा 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : मसौढ़ी में चंद्रवंशी महासभा के पदाधिकारियों द्वारा 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरूआत चंद्रवंशी महासभा के अध्यक्ष अरविंद कुमार चंद्रवंशी ने ध्वजारोहण के साथ की। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। वहीं इस मौके पर चंद्रवंशी महासभा अध्यक्ष अरविंद कुमार चंद्रवंशी सह अनुमंडलीय संवाददाता नव बिहार दूत उपाध्यक्ष विजय कुमार शेरा चंद्रवंशी दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी गणेश कुमार अनिल कुमार चंद्रवंशी भरत लाल चंद्रवंशी एवं अन्य लोग मौके पर उपस्थित होकर झंडारोहण किए।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना