शेखपुरा : वैश्विक महामारी में गरीबों के बीच भोजन वितरण करना दैवीय कार्य है । उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सब जज राजेश कुमार ने कही। सब जज लॉक डाउन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद, के द्वारा किए जा रहे भोजन वितरण का निरीक्षण किया । निरीक्षणो प्रांत अपने आप को रोक नहीं सके और खुद भोजन वितरण का जिम्मा संभाल लिया और करीब एक घंटे तक स्वयं वितरण किया इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों से हमेशा हाथ साफ रखने ,एक दुसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रहने का निर्देश दिया । उन्होंने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप जैसे होनहार कार्यकर्त्ताओं के कंधों पर देश टीका है । विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रेमी ने बताया कि प्रत्येक दिन महादलित परिवार के गांव का चयन कर उस गांव में जाकर उन परिवारों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है ,जिससे कि वह अपने जीवन यापन के लिए घर से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा सरकार ने लॉक डाउन कर दिया है ।जिसके कारण गरीब परिवारों को भोजन मिलने में कठिनाई हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मक्दुमपुर महादलित टोला में भोजन का वितरण किया गया । वहीं संघ के व्यवस्था प्रमुख सुभाष बरबीगहिया ने कहा हम लोगों का फर्ज बनता है कि समाज के गरीब,भुखे व्यक्तियों को भोजन कराने में आगे आकर समाज के भुखे लोगों को मदद करे ।मौके पर जिला कार्यवाह अनील कुमार,सह जिला कार्यवाह अभय कुमार, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रेमी,अरूण साव उर्फ भगत जी, भाजपा नेता संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, मनोज कुमार सिन्हा , पप्पू कुमार, शिव दानी प्रसाद, विपिन कुमार मंडल ,बलराम आनंद, संतोष कुमार ,दीपक कुमार,, राज कुमार, विजय कुमार,अरबिंद हरिओम,धर्म जागरण प्रमुख पंकज शर्मा ,प्रिस राज, इत्यादि लोग उपस्थित थे।