सोनो( सरोज कुमार दुबे ) प्रखंड मुख्यालय स्थित डुमरी गाँव में कल संध्या प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी के नेतृत्व में गरीबों और असहाय बूढ़ी औरतों और बूढ़े लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया गया जिससे असहाय और निर्धन गरीब तबके के बूढ़े और बूढ़ी औरतों को ठंड से राहत मिल सके । कंबल वितरण का कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ डुमरी पंचायत के मुखिया संजय सिंह भी मौजूद थे ग्रामीणों ने इस कंबल वितरण कार्यक्रम का भूरी भूरी प्रशंसा किया और गरीब लोगों को जिसके पास ठंड से बचने का वस्त्र नहीं था उनके लिए यह एक वरदान साबित हुआ इस अवसर पर डुमरी गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे और सभी ने इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की ।