बैंकों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश,बैंकर्स कमिटी की बैठक में बीडीओ ने बैठक कर बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

नवादा
 जनादेश न्यूज़ नवादा
🖊 कृष्णा कुमार चंचल 
कौआकोल : प्रखण्ड मुख्यालय अवस्थित अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार को बीडीओ संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से नवादा के एलडीएम अनूप कुमार साहा मौजूद थे। इस अवसर पर बैठक में उन्होंने बैंक अधिकारियों से वित्तीय समावेशन बढ़ाने पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। बीडीओ संजीव कुमार झा ने बैठक में उपस्थित बैंकर्स को कहा कि वे सम्बन्धित क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को ले लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का बैंक में आधार सीडिग नहीं हुआ है,वैसे लोगों का आधार सीडिग शीघ्र करें। ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। बीडीओ ने किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जरूरतमंद किसानों को केसीसी ऋण का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए। इसके अलावे पीएम आवास,पीएम किसान,सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए लाभुकों को हर तरह की आवश्यक सुविधा देने का निर्देश बैंक कर्मियों को दिए। बैठक में बीडीओ श्री झा ने बैंक के अंदर एवं बाहर मुख्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया। मौके पर पंजाब नेशनल बैंक एवं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मी मौजूद थे।