बिच्छू डंक से बालक की मौत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
अरियरी : प्रखण्ड के डीहा गांव में बिच्छु के डंक मारने से एक दस वर्षीय बालक कृष्ण कुमार की मौत हो गई।मृतक गांव के ही संजय महतो का पुत्र बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि घर मे ही खेलने के दौरान बालक को विषैले बिच्छू ने डंक मार दिया। गम्भीरवस्था में बालक को इलाज हेतु शेखपुरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।