पैदल आये मजदूरों के ठहरने के बाद गांव में दहशत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिले के सुदूरवर्ती नवादा जिला के सीमांकन क्षेत्र में अवस्थित बरसा गांव के मध्य विद्यालय में बाहर से पैदल आये दर्जन भर मजदूरों के ठहर जाने के बाद ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया। सूत्रों ने बताया कि 14 की संख्या में ये मजदूर गण पकरिवरावां (नवादा ) की तरफ से शनिवार की देर शाम मिडिल स्कूल बरसा पहुंचे। इस बाबत कसार थाना पुलिस ने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद मिडिल स्कूल बरसा पहुँचकर पुलिस टीम उन लोंगो के बारे में तहकीकात की। जांच में पता चला कि ये सभी मजदूर राज्य के सुपौल जिला के रहनेवाले है। जो नालन्दा जिला में मजदूरी किया करते है। ये सब लॉक डाउन के चलते पैदल ही घर वापस लौटने का मन बना लिया था। इसी क्रम में पैदल चलते चलते शाम हो जाने के कारण बरसा गांव के बाहर मिडिल स्कूल में ठहर गए। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच मेडिकल टीम से करवा दिया गया है। साथ ही उन सबों को रात में उसी स्कूल भवन में ठहरने की इजाजत दे दी गई है।