पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 11 सौ लोंगो के बीच पौधा वितरण

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में शुरुआत किया गया।शेखपुरा भाजपा कमिटी के द्वारा पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व मे बरबीघा शहर स्थित श्री कृषण आईटीआई प्रांगण में 1100 पेड़ के पौधों का वितरण कर सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह,अरविंद सिंह,किसान मोर्चा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य वरुण कुमार जिला उपाध्यक्ष हीरलाल सिंह,जिला प्रवक्ता बिभुती कुमार सिंह,युवा मोर्चा प्रदेश नेता आनन्द प्रकाश,जिला मंत्री उषा देवी,आईटी सेल के जिला सयोजक गौरव कुमार,प्रखंड उपाध्यक्ष टुनटुन कुमार,मंटू राम,बूथ अध्यक्ष राजा बाबू रवानी,समजासेवी विलाश यादव,गौरव कुमार,जोगेन्द्र प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।