पति के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पति गिरफ्तार

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : मसौढ़ी स्थनीय थाना क्षेत्र के लखीबाग मुहल्ला की एक महिला ने अपने पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।स्थनीय थाना क्षेत्र के लखीबाग मुहल्ला निवासी मुकेश कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी ने मसौढ़ी थाने में अपने पति के खिलाफ आवदेन देते हुए बताया।हमारी शादी मसौढ़ी थाना क्षेत्र के लखीबाग निवासी मुकेश कुमार के साथ 2017में हिंदू रीति रिवाज से हुआ था उसमें हमारे पिता जी ने अपने क्षमता अनुसार दहेज दिया था सबकुछ ठीक चल रहा था शादी के एक साल बाद ही ससुराल वालों के द्वारा पांच लाख दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।और दहजे की रकम नहीं पूरा करने पर हमेशा मारपीट करता है।खुशबू का आरोप हैं।की दूसरी लड़की से शादी कर ली है। मेरे साथ मारपीट का घटना कई बार पति के द्वारा किया गया था।इस संदर्भ में पीड़ित महिला ने सास ससुर व दो देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई है। मसौढ़ी पुलिस ने खुशबू कुमारी की आवेदन पर पति के धाराओं के साथ ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना