थैला काट उच्चकों ने उड़ाया 80 हजार रूपए

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा। बृहस्पतिवार को उचक्कों ने स्थानीय पीएनबी बैंक परिसर में थैला काटकर एक बैंक ग्राहक का 80 हजार रूपए उड़ा लिया। यह घटना बरबीघा बाजार के व्यवसाई रोहित कुमार के साथ घटी है । इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि रोहित अपने एक कर्मचारी के साथ 80 हजार रुपयों को थैला में लेकर पीएनबी बैंक में जमा करने के लिए गए ।तभी भीड़ भाड़ में उच्चको के द्वारा थैला से पैसा काट कर निकाल लिया गया। जब जमा करने के लिए गए तो पैसा गायब पाया गया।