तेज़ी से हो रहा विशेष सर्वेक्षण: सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
 उदिता सिंह, बन्दोबस्त पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में विशेष सर्वेक्षण अन्तर्गत चल रहे प्रक्रमवार कार्यों की समीक्षा की गई एवं कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
 समीक्षा के उपरांत अंचल-हरनौत के मौजा-चकअकमल, मौजा-रूसतमपुर टाल, अंचल-सिलाव के मौजा-लड्डु एवं सरमेरा अंचल के मौजा छोटी मिसिया के अंतिम रूप से प्रकाशित अधिकार अभिलेख के विरूद्ध 17 रैयतों द्वारा प्रपत्र 21 में दायर आपत्तियों की सुनवाई की गई। सुनवाई में मामले की जाँच हेतु संबंधित शिविर प्रभारी से जाँच प्रतिवेदन की मांग करते हुये अगली तिथि का निर्धारण किया गया।