तिथि भोज में जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने सभी बच्चों के साथ भोजन का लिया आनंद

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखण्ड क्षेत्र के धमनी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय धमनी के प्रांगण में शनिवार को तिथि भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम आयोजक विधालय के प्रधानाध्यापक शशिकांत सिन्हा के द्वारा किया गया।प्रधानाध्यापक सिन्हा के द्वारा बताया गया कि पीएम पोषण योजना के निदेशक के आदेशानुसार तिथि भोज आयोजित की जा रही है।इससे विधालय के प्रति समुदाय की सहभागिता बढ़ती है।साथ ही इस तरह के आयोजन से विधालय में उत्साह का माहौल बढ़ता है और बच्चों को विधालय में नियमितता पर बल मिलता है।मौके पर रजौली एमडीएम बीआरपी शंकर कुमार,समाजसेवी बाल्मीकि प्रसाद,धमनी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार, सरपंच दिलीप कुमार,बीआरपी रविकांत कुमार,प्रीत राज एवं विद्यालय में नामांकित कुल 594 में 439 छात्रों के साथ पुरी-सब्जी व खीर का आनंद लिया।इस अवसर पर विधालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं सुशील कुमार, अरमान, अवनिश कुमार, शंकर कुमार, सरोज कुमार, राजेश कुमार, सुमन कुमार, नीतीश कुमार, ब्रजेश कुमार, तौसीफ, मंजू कुमारी, सुनीता कुमारी, कुमारी सरोज व रेशमी कुमारी के साथ विधालय शिक्षा समिति की सचिव अनिता देवी, शिक्षा सेवक सिद्धेश्वर कुमार सहित विधालय में कार्यरत सभी पांचों रसोईया उपस्थित थे।