जेएनयू के दीक्षांत समारोह में भारत के राष्ट्रपति ने राजीव कुमार को Doctorte की उपाधि से किया गया सम्मानित

नवादा
 जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
वारिसलीगंज से प्रदीप कुमार के रिपोर्ट।
नवादा : जेएनयू जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दस मार्च 2023 को आयोजित दीक्षांत समारोह Convocation में मुख्य अतिथि के रूप में भारत गणराज्य के महामहिम President श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं भारत के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में जेएनयू के Chancellor डॉ.वी.के सारस्वत एवं जेएनयू की Vice Chancellor श्रीमती शांति श्री धुलीपुड़ी पंडित के द्वारा राजीव कुमार को Doctorate की उपाधि से सम्मानित किया गया।डॉ. राजीव ने डॉक्टरेट मिलने के बाद प्रेस को बताया कि इस उपलब्धि के लिए सर्वप्रथम डॉ.महेंद्र प्रताप राणा का मैं बहुत आभारी हूं जिन्होंने अपनी guidence में Ph.d को पूरा कराया. डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि माता-पिता सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती शीला कुमारी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री सचिदानन्द प्रसाद के धैर्य एवं सहयोग के बिना यह संभव नहीं था जिन्होंने अपने मनोनुकूल पढ़ने एवं किसी भी कार्य को करने की स्वतंत्रता प्रदान की।इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपनी अर्धांगिनी ब्यूटी कुमारी को भी धन्यववाद कहा है जिनकी भूमिका भी बहुत अहम है।उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी मेरा साथ दिया तथा मेरे मनोबल को बनाए रखा. उन्होंने श्रेया चौधरी, नाव्या चौधरी, मीसा सिंह,आरिया प्रधान, अलिश्का प्रधान, यशवर्धन प्रधान एवं संतोष कुमार सिन्हा, कामना सिन्हा, चौधरी रत्नेश कुमार सुधांशु का भी शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने एक परिवार के रूप में हमेशा मेरा सहयोग किया तथा मेरे मनोबल को बढ़ाए रखने में मदद किया।डॉ. राजीव ने कहा कि परिवार एवं मित्रों के सहयोग के बिना दुनियां में कोई भी बड़ा काम नहीं किया जा सकता है. इसके लिए उन्होंने अपने मित्रों, शुभचिंतकों एवं खासकर वारिसलीगंज, पकरीबरावां तथा काशीचक की जनता का भी धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि उन मित्रों की चर्चा किए बिना यह अधूरा होगा जिन्होंने उनके शोध कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया है।उन्होंने डॉ. अमित कुमार, डॉ. धर्मराज कुमार, डॉ. बृजेश, डॉ. राकेश रंजन , डॉ. मोहम्मद तनवीर, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. रोहित कुमार शर्मा तथा राजेंद्र कुमार ठाकुर का विशेषकर शुक्रिया कहा है. इसके लिए उन्होंने अपने सभी मित्रों का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है।गौरतलब है कि डॉ. राजीव कुमार मूलतः बिहार के नवादा जिलान्तर्गत काशीचक प्रखंड के खखरी ग्राम पंचायत के मधेपुर गांव निवासी हैं तथा वर्तमान में वारिसलीगंज नगर परिषद के पटेल नगर में रहकर वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान देते रहते हैं. Delhi University के Jesus & Merry College (JMC) में उन्होंने World History विषय में Guest lecturer के पद पर एक वर्ष तक नौकरी की।समाज सेवा और राजनीति में अपनी बढ़ती रुझान को देखकर उन्होंने इस पद से त्यागपत्र देकर काशीचक प्रखंड से जिला पार्षद का चुनाव लड़ा जिसमें वे विजयी हुए।इसके बाद उन्होंने नवादा के वारिसलीगंज से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा परंतु सफलता नही मिली।