जिलाधिकारी के सफल निर्देशन में राष्ट्रीय जनगणना 2021 के संचालन हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई( ब्यूरो अजीत कुमार/संजय कुमार) : नगर परिषद के सभा कक्ष में सोमवार 02 मार्च को जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के सफल निर्देशन में राष्ट्रीय जनगणना 2021 हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर, मास्टर ट्रेनर मणि कांत शर्मा, जिला नोडल पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भीम शर्मा, डीआईओ राकेश कुमार, थे सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों का स्वागत बुकें देकर किया गया। जिसमें जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भीम शर्मा ने जिले के उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर को बुकें भेंट कर कार्यक्रम में स्वागत किया। वहीं जमुई के तेजतर्रार बीडीओ पुरुषोत्तम कुमार त्रिवेदी ने जिला नोडल पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा को बुकें देकर प्रशिक्षण कार्यशाला में स्वागत किया। वहीं चकाई बीडीओ सुनील कुमार चांद ने प्रशिक्षण कार्यशाला के मास्टर ट्रेनर मणि कांत शर्मा को बुकें देकर कार्यक्रम में स्वागत किया। वहीं सोनो प्रखंड के कुमार संजय प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भीम शर्मा को बुकें देकर सम्मानित किया।वहीं ई अलीगंज प्रखंड के बीडीओ समसीर ने डीआईओ राकेश कुमार को बुकें देकर कार्यक्रम में सम्मानित किया।
तत्पश्चात कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करते हुए आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय जनगणना 2021 हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त अरूण कुमार ठाकुर ने उपस्थित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी प्रखंडों के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को प्रथम दो दिवसीय प्रशिक्षण में तत्परता के साथ प्रशिक्षण लेने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि अगर आप लोग यहाँ उपस्थित होकर हर बिन्दु पर गहन चर्चा करते हो तो प्रखंड स्तर पर राष्ट्रीय जनगणना कराने में सहुलियत होगी।
वहीं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भीम शर्मा ने उपस्थित नगर परिषद जमुई के कार्यपालक पदाधिकारी डाॅ जनार्दन प्रसाद वर्मा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक चार्ज पदाधिकारी को 2021 राष्ट्रीय जनगणना की सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर मणि कांत शर्मा व जिला नोडल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा द्वारा दो चरणों में प्रशिक्षण देने की बातें कहीं।प्रथम चरण में सोमवार 02मार्च से 03 मार्च तक प्रखंड के सभी बीडीओ,सभी सांख्यिकी पदाधिकारी व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया जाएगा और दुसरे चरण में यानि 04 और 05 मार्च को प्रखंड के चिन्हित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मकान का सूचीकरण एवं एनपीआर अपडेशन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।मकान गणना हेतु ई बी बनाने एवं उनके सभी अनुसूचियों को भरने की ट्रेनिंग दी गई है।
वहीं उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनगणना 2021को भी दो चरणों में की जाएगी।प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण कार्य,जो 18 मई से 28 जून तक सम्पन्न कराया जाएगा।वहीं राष्ट्रीय जनगणना का कार्य 09 फरवरी से शुरू हो कर 28 फरवरी 2021को सम्पन्न हो जाएगी।